एसएसएस क्रिकेट एकेडमी और पुलिस लाइन रेड फाइनल में पहुंचीं
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में एसएसएस क्रिकेट एकेडमी और पुलिस लाइन रेड ने जीत हासिल की। पहले मैच में एसएसएस ने आरवीएस कानपुर को हराया, जबकि दूसरे में पुलिस लाइन ने एएस हनुमानगंज को मात दी। दोनों टीमें सेमी फाइनल में पहुंच गई हैं।

प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। एसएसएस क्रिकेट एकेडमी और पुलिस लाइन रेड की टीमें अपने मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गईं। पहला मैच आरवीएस कानपुर क्रिकेट एकेडमी और एसएसएस क्रिकेट एकेडमी रायबरेली के बीच खेला गया। रायबरेली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सत्येंद्र यादव ने 37, कार्तिक तिवारी ने 33 और शिव गुप्ता ने 22 रन का योगदान दिया। कानपुर की ओर से देवेश तिवारी ने 3, आजाद रावत ने 2 विकेट लिया। जवाब में कानपुर की टीम 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी।
दूसरा मुकाबला प्रतापगढ़ पुलिस लाइन रेड और एएस हनुमानगंज प्रयागराज के बीच खेला गया। पुलिस लाइन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 116 रन बनाए। इसमें मनराज ने 32, तनिष्क तिवारी ने 18 और आयुष ने 14 रन का योगदान दिया। जवाब में एएस हनुमानगंज की टीम 20.2 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली दोनों टीमें सेमी फाइनल में पहुंच गईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


