युवती को अगवा करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Apr 07, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - उदयपुर की एक युवती को अभिषेक नामक युवक ने शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। युवती की मां ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

युवती को अगवा करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

उदयपुर। इलाके की रहने वाली युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को देहात कोतवाली क्षेत्र के डराना निवासी अभिषेक ने शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। पीड़िता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती को अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।