ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडापागल सियार के हमले में दो गंभीर घायल

पागल सियार के हमले में दो गंभीर घायल

अचानक गांव में घुसे पागल सियार के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन लोगों ने भाग कर जान बचाई। घायलों को सीएचसी से प्रयागराज ले जाया गया...

पागल सियार के हमले में दो गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 24 Feb 2021 04:51 AM
ऐप पर पढ़ें

अचानक गांव में घुसे पागल सियार के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन लोगों ने भाग कर जान बचाई। घायलों को सीएचसी से प्रयागराज ले जाया गया है। गांव के लोग दौड़े तो सियार भाग निकला। वन विभाग की टीम ने छानबीन की लेकिन पता नहीं चला।

बाघराय थाना क्षेत्र के देवरी हरदोपट्टी में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे एक पागल सियार घुस गया। दरवाजे पर बैठे किशोरी लाल (50) तथा जगपति (54) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी चीख सुन बचाने दौड़े अलगू, मुन्नासिंह, राम करण पर भी पागल सियार झपटा तो वह लोग जान बचाकर भागे। हल्ला सुनकर गांव के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े तो सियार खेतों की ओर भाग निकला। प्राथमिक उपचार के बाद भी किशोरी लाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी पहुंचे और गांव से लेकर खेतों तक पेट्रोलिंग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें