अचानक बीमार हुए पुजारी के बेटे समेत दो की मौत

अचानक बीमार हुए पुजारी के बेटे समेत दो की मौत

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - अज्ञात बीमारी की चपेट में आकर चंद्रिका धाम मंदिर के पुजारी के बेटे व मोबाइल विक्रेता की मौत हो गई। दोनों युवकों की अचानक हुई मौत से क्षेत्र के लोग...

Apr 08, 2023 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

अज्ञात बीमारी की चपेट में आकर चंद्रिका धाम मंदिर के पुजारी के बेटे व मोबाइल विक्रेता की मौत हो गई। दोनों युवकों की अचानक हुई मौत से क्षेत्र के लोग सहम गए हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संडवा चंद्रिका निवासी बद्री तिवारी मंदिर के पुजारी हैं। उनके बेटे शेषमणि तिवारी (32) को बुधवार दोपहर अचानक सिर में दर्द होने लगा। थोड़ी ही देर में आंख की रोशनी कमजोर हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चंद्रिकन निवासी रामदेव गुप्ता का बेटा गौतम गुप्ता (22) बाजार में ही मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। शुक्रवार को अचानक गौतम की तबीयत खराब हो गई। धीरे-धीरे गौतम की भी नजर कमजोर होने लगी। मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन वहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को प्रयागराज में गौतम की भी मौत हो गई। दो दिन में चंद्रिकन में दो युवकों की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सीएचसी के अधीक्षक डा. मनोज कनौजिया ने बताया की दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उनके आंख की रोशनी कमजोर हुई थी। हालत गंभीर होने से उन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया था। उधर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि ऐसा सेरेब्रल एडीमा जैसी बीमारी में होता है। जिसमें दिमाग की नसों में सूजन आ जाती है। दिमाग में इंफेक्शन से लेकर मिलावटी नशे का सेवन तक इसकी कई वजह हो सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।