चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली क्षेत्र में एसआई अवधेश सिंह ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक दिन पहले मां शीतलाधाम से एक युवक की बाइक चुराई थी। गिरफ्तार युवक धनीपुर खजोहरी के मंगल उर्फ अजय गौतम और रामपुर हनुमानगंज के सुनील हैं।

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के एसआई अवधेश सिंह ने बुधवार शाम इलाके के खजोहरी नहर पुलिया के पास से दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी देहात कोतवाली के ही धनीपुर खजोहरी निवासी मंगल उर्फ अजय गौतम और रामपुर हनुमानगंज के सुनील हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने एक दिन पहले ही कटरा मेदनीगंज स्थित मां शीतलाधाम से जेठवारा के एक युवक की बाइक चोरी की थी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।