गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक पलटते ही मची टमाटर की लूट
अमरोहा से उड़ीसा जा रहे एक ट्रक का बुधवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटने से लोग टमाटर बटोरने में जुट गए। ट्रक के चालक और अन्य लोग फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। चालक की गंभीर हालत के चलते उसे रायबरेली रेफर किया गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला।
हीरागंज/बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। अमरोहा से टमाटर लादकर उड़ीसा जा रहा ट्रक बुधवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलट गया। ट्रक पलटते ही लोगों में टमाटर बटोरने की होड़ मच गई। आसपास के लोगों ने ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज को सीएचसी भेजा। चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसको रायबरेली रेफर कर दिया। अमरोहा के ट्रक मालिक तारिक हुसैन के ट्रक में टमादर लादकर चालक शहजान अपने दो साथी शेर अली और परवेश आलम के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते उड़ीसा जा रहा था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर लोकैयापुर गांव के सामने से गुजरा।
अचानक चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, ट्रक सीधी कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी चालक शहजान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। इधर, ट्रक पलटते ही लोग टमाटर बटोरने में लग गए। जिसने जितना पाया समेट लिया, जबकि मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। एसओ राधेबाबू ने कहा कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सीधा कर घायलों को सीएचसी भेजा गया, अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


