डंपर की टक्कर से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

मानिकपुर में एक बाइक सवार को डंपर ने टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पत्नी मीना देवी, जो बीमार है, इस खबर से बिलख पड़ी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है और शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 डंपर की टक्कर से युवक की मौत

मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को डंपर ने सामने से टक्कर मार कर भागने के चक्कर में कुचल दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इलाज को सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही उसकी बीमार पत्नी बिलख पड़ी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रुप का पुरवा रानीमऊ गांव निवासी राम लखन गौतम का 45 वर्षीय बेटा नन्हेंलाल गौतम रविवार को करीब पौने दो बजे रेवली बाजार गया था। बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कालाकांकर-लालगंज अझारा रोड पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र ऐंठू के सामने पहुंचा।

सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी ले गई, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी मीना देवी बिलख पड़ी। बता दें कि मीना देवी वर्षों से बीमार चल रही हैं। नन्हें गौतम ही भोजन बनाता, खिलाता और सफाई करता था। निरीक्षक पंकज राय ने कहा कि डंपर कब्जे में है, मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।