ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाघर पर गिरा पेड़, मलबे में दबकर दो महिला घायल

घर पर गिरा पेड़, मलबे में दबकर दो महिला घायल

घर पर पेड़ गिरने से उसमें मौजूद दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मलबे में दबकर गृहस्थी नष्ट हो गई...

घर पर गिरा पेड़, मलबे में दबकर दो महिला घायल
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 28 Sep 2020 04:05 PM
ऐप पर पढ़ें

घर पर पेड़ गिरने से उसमें मौजूद दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मलबे में दबकर गृहस्थी नष्ट हो गई है।

फतनपुर थानाक्षेत्र के धनऊपुर निवासी प्रेम शंकर श्रीवास्तव के घर के समीप महुआ का पेड़ था। रविवार रात हवा के झोंके के साथ तेज बरसात हुई और पेड़ घर पर गिर गया। रात में घर के लोग छप्पर के नीचे सो रहे थे जबिक प्रेम शंकर की पत्नी शिवरानी (65) तथा उनकी बेटी गीता (35) घर के भीतर थीं। मकान गिरने से दोनों मलबे में दब गईं। परिजनों की गुहार पर ग्रामीण जुटे और दोनों को मलबे से बाहर निकाला। दोनों घायलों को पहले पीएचसी बीरापुर बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मलबे में गृहस्थी के साथ दो बाइक भी दबकर चकनाचूर हो गई। बताते है कि घर से सटे पेड़ को हटाने के लिए प्रेम शंकर ने कई बार प्रयास किया लेकिन पड़ोसियों से विवाद के चलते सफल नहीं हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें