बिना परमिट दौड़ रहे चार स्कूल वाहन सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ में परिवहन विभाग ने आधे-अधूरे अभिलेख वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने चार बिना परमिट स्कूल वाहनों को सीज किया और दो वाहनों का चालान किया। यह अभियान जारी रहेगा ताकि सभी स्कूल वाहनों के अभिलेख पूर्ण हों।

बिना परमिट दौड़ रहे चार स्कूल वाहन सीज

प्रतापगढ़। आधे-अधूरे अभिलेख वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार पट्टी इलाके में चेकिंग कर रहे एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बिना परमिट सड़क पर फर्राटा भर रहे अलग-अलग स्कूल के चार वाहन सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रहे दो स्कूल वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि विभागीय पोर्टल पर अपलोड वाहनों के मुताबिक, इन वाहनों का परमिट प्रमाण पत्र नहीं बने हैं। आधे-अधूरे अभिलेख वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।