Pratapgarh Kunda News: जीआरपी ने मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ के जीआरपी ने ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोपी संदीप गिरी को गिरफ्तार किया। संदीप ने 10 सितंबर को प्रयागराज के रजनीश कुमार ओझा का मोबाइल मनवर संगम एक्सप्रेस से चुराया था। उसे जंक्शन की वाशिंग लाइन से पकड़ा गया।

जीआरपी ने मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा
जीआरपी ने मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की जीआरपी ने ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर के अनुसार, अमेठी के गौरीगंज अट्टानगर में रहने वाले संदीप गिरी को चोरी हुए मोबाइल फोन के साथ जंक्शन की वाशिंग लाइन से पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बीते 10 सितंबर को प्रयागराज के कोरांव सिकरी में रहने वाले रजनीश कुमार ओझा का मोबाइल मनवर संगम एक्सप्रेस के कोच में चोरी किया था। आरोपी को पकड़ने में दरोगा किशन कुमार, एसएसआई आरपीएफ चंद्रप्रकाश दुबे, सिपाही अतीक ने सहयोग किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: जीआरपी ने मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा