काशी विश्वनाथ सहित विलंब से पहुंची स्पेशल ट्रेन

Mar 02, 2026 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, समर स्पेशल, उद्योग नगरी और अन्य ट्रेनें घंटों लेट रहीं। यात्री परेशान नजर आए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने विलंब का कारण बताया।

काशी विश्वनाथ सहित विलंब से पहुंची स्पेशल ट्रेन

प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को एक्सप्रेस सहित स्पेशल सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे 3 मिनट, कटरा से वाराणसी जंक्शन जाने वाली समर स्पेशल 3 घंटे 16 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 53 मिनट, मुंबई से जंक्शन आने वाली उद्योग नगरी 2 घंटे 7 मिनट, सियालदह से दिल्ली जाने वाली स्पेशल 5 घंटे 30 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।