दुर्ग एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंची

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ के बेल्हा देवी धाम स्टेशन पर शनिवार को कई ट्रेनों में विलंब हुआ। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि दुर्ग एक्सप्रेस, आगरा कैंट से कोलकाता, मनवर संगम एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें समय से 10 से 39 मिनट लेट पहुंची।

 दुर्ग एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंची

प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शनिवार को दुर्ग एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि शनिवार को जंक्शन पर नौतनवा से दुर्ग जंक्शन को जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस 18 मिनट, आगरा कैंट से कोलकाता जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस 10 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 39 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 25 मिनट विलंब से पहुंची।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।