जनता एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें रहीं निरस्त

Feb 09, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को चार ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों में हलचल मच गई। अयोध्या से प्रयाग, वाराणसी से देहरादून और अन्य मार्गों पर ट्रेनें रद्द की गईं। इसके अलावा, कई ट्रेनों में भी देरी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जनता एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें रहीं निरस्त

प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को जनता एक्सप्रेस अप-डाउन सहित चार ट्रेन के निरस्त होने की सूचना से यात्री परेशान हुए। सोमवार को अयोध्या कैंट से प्रयाग जंक्शन जाने वाली मेला स्पेशल, अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल, वाराणसी कैंट से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस, देहरादून से वाराणसी कैंट जाने वाली जनता एक्सप्रेस को निरस्त किया गया। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि जंक्शन पर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जंक्शन को आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस 57 मिनट, अयोध्या कैंट से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट 28 मिनट, वाराणसी कैंट से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे 2 मिनट, प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन द्वितीय रिंगरेल सेवा तीन घंटे 22 मिनट, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर मेल 1 घंटे 11 मिनट, पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे 23 मिनट, लखनऊ चारबाग से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर 29 मिनट देरी से पहुंची।।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।