Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTrain Accident Injures Two Aman Saroj and Ranjit Singh Fall Off Moving Train
ट्रेन और लोडर से गिरकर दो लोग घायल

ट्रेन और लोडर से गिरकर दो लोग घायल

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक ट्रेन दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राम सजीवन का बेटा अमन सरोज ट्रेन से गिर गया जबकि रंजीत सिंह लोडर से गिरा। दोनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।

Sat, 16 Aug 2025 04:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

कुंडा। प्रयागराज के फूलपुर के मुबारकपुर गांव निवासी राम सजीवन का 20 वर्षीय बेटा अमन सरोज रात की ट्रेन से कहीं जा रहा था। कुंडा स्टेशन के आगे ट्रेन बढ़ते ही वह अचानक असुंतलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के कनावां गांव निवासी शिवपाल सिंह का 50 वर्षीय बेटा रंजीत सिंह लोडर से जा रहा था। अचानक असंतुलित होकर वह नीचे गिर गया, जिससे गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।