ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - घर से शौच के लिए निकले 55 वर्षीय वंशीलाल पटेल की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। उनकी बेटी की शादी 20 दिन बाद होनी है। घटना से परिवार में शोक की लहर है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी 26 अप्रैल को होनी है।

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

घर से शौच को निकले अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी बेटी की शादी 20 दिन बाद होनी है। इससे परिवार में चीत्कार मचा रहा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जिरवाबाग कियावां गांव निवासी 55 वर्षीय वंशीलाल पटेल शुक्रवार सुबह घर से गांव के बाहर शौच के लिए गया था। इस दौरान प्रयागराज से ऊंचाहार की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गांव के लोग उधर निकले तो उसका शव रेलवे ट्रैक पर देख ग्रामीणों को जानकारी दी। अधेड़ के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया।

प्रधान राजकुमार पटेल ने बताया कि मृतक को दो बेटे, दो बेटियां हैं। बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी की शादी तय है। 21 अप्रैल को फलदान के बाद 26 को उसकी बारात आनी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।