टाइल्स विक्रेता के बेटे ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को किया आग के हवाले, मौत
Pratapgarh-kunda News - लौली पोख्ताखाम गांव में एक युवक ने मानसिक तनाव के कारण घर की दूसरी मंजिल पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बताते हैं कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज चल रहा था। परिवार शादी की तैयारियों में था, लेकिन इस हादसे ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया।

लौली पोख्ताखाम गांव में गुरुरात एक युवक ने घर के दूसरी मंजिल के कमरे में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उदय शंकर चौरसिया की कोहंडौर बाजार में टाइल्स की दुकान है। उनका 35 वर्षीय बेटा नीरज चौरसिया गुरुवार रात करीब दो बजे घर की दूसरी मंजिल पर पिछले हिस्से की बालकनी से सटे कमरे गया और दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया। घर की पेंटिंग के लिए रखा तारपीन का तेल खुद पर छिड़ककर आग लगा लिया। उदयशंकर का बड़ा बेटा धीरज लघुशंका करने के लिए उठा तो उसने घर के पिछले हिस्से पर आग जलते देखा।
शोर मचाते हुए वह दौड़ा तब तक परिजन भी पहुंच गए। वहां देखा तो छोटे भाई की आग से पूरी तरह झुलसकर मौत हो चुकी थी। उदयशंकर के तीन बेटों में नीरज दूसरे नम्बर पर था। उसे पांच साल का एक बेटा भी है। फरवरी माह में उदयशंकर के सबसे छोटे बेटे पंकज की शादी भी होनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। इस हादसे ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिजनों की मानें तो नीरज मानसिक रूप से कमजोर था। सुल्तानपुर के एक निजी चिकित्सक से उसका इलाज भी चल रहा था। एसओ धनंजय राय ने बताया कि परिजन युवक को मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। इसी सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


