Tragic Suicide of Student After Alleged Rape and Marriage Deception in Sangipur शादी करने से इनकार करने पर छात्रा ने लगाई फांसी, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTragic Suicide of Student After Alleged Rape and Marriage Deception in Sangipur

शादी करने से इनकार करने पर छात्रा ने लगाई फांसी

Pratapgarh-kunda News - सांगीपुर में एक 14 वर्षीय छात्रा का शव घर के अंदर पंखे से लटकता पाया गया। परिजनों ने गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया। शादी से इनकार करने पर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 15 Sep 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
शादी करने से इनकार करने पर छात्रा ने लगाई फांसी

सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घर के अंदर छात्रा का शव लटकता पाया गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया। शादी से इनकार करने पर छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। स्थानीय थाने के एक गांव का युवक मुंबई में टैक्सी चलाता है। गांव में बेटे और चार बेटियां रहती हैं। तीसरे नंबर की 14 वर्षीय बेटी गांव के ही विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के अंदर पंखे से लटकता उसका शव मिला।

उसे फांसी पर लटके देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही युवक पर आरोप लगाया है कि बहन को शादी का झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने जब शादी से इनकार किया तो बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर एसओ मनीष त्रिपाठी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।