युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

कोहंडौर के मलाक गांव में एक युवक ने खंडहर हो चुके घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय श्याम सिंह, जो रविवार शाम अपने परिवार से नाराज था, रात में घर से बाहर निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के मलाक गांव में रविवार देर रात एक युवक ने खंडहर हो चुके पुराने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मलाक गांव निवासी सुनील सिंह का 19 वर्षीय बेटा श्याम सिंह रविवार शाम परिवार के लोगों से खफा था। देर रात वह घर से बाहर निकला तो वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करने लगे तो सामने ही खंडहर हो चुके पुराने घर में उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। परिजन पुलिस से उसके आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बता सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।