Pratapgarh Kunda News: रात में घर के भीतर सर्पदंश से बालिका और युवक की मौत
Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सर्पदंश का शिकार होकर एक 12 वर्षीय बालिका और 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बालिका को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात घर के भीतर सर्पदंश से बालिका और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव अतुल रावत की 12 वर्षीय पुत्री अमृता गुरुवार रात परिवार के साथ सो रही थी। करीब 2:30 बजे वह फर्श पर जाकर लेट गई। तभी उसे सांप ने डस लिया। वह चीखने लगी तो परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो गई थी। बालिका की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया।उधर, मानिकपुर थाना क्षेत्र के शाहाबाद मोहल्ला निवासी छोटेलाल प्रजापति का 36 वर्षीय बेटा राजेश कुमार प्रजापति गुरुवार रात करीब आठ बजे घर के भीतर गया तभी उसका पैर वहां बैठे सांप पर पड़ गया। सांप ने उसे दो बार डस लिया। परिजन उसे नगर के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से सीएचसी कालाकांकर ले गए। हालत गंभीर होने पर रायबरेली ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। उधर हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव निवासी सुभाष के 22 वर्षीय बेटे आशीष कुमार को शुक्रवार सुबह खेत जाते समय जहरीले जन्तु ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले आए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


