Pratapgarh Kunda News: शिक्षिका के निधन पर जताया शोक
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: अजगरा के प्राथमिक विद्यालय चमरूपुर शुक्लान की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू गौतम का हाल ही में कानपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनके अचानक निधन पर शिक्षकों ने शोक सभाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और नेता शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया।

Pratapgarh Kunda News: अजगरा। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चमरूपुर शुक्लान में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू गौतम का शनिवार शाम कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शिक्षिका के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों ने शोक सभाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षक नेता निर्भय सिंह, सुधीर मिश्र, संतोष सिंह, आस्तिक द्विवेदी, अतुल द्विवेदी, रवींद्र प्रताप सिंह, उदय सिंह, माहेश्वर शुक्ल, आदित्य नारायण तिवारी आदि ने शोक जताया है।


