Tragic Passing of Apna Dal Leader Harishankar Patel Due to Illness अपना दल नेता के निधन पर शोक, दी गई श्रद्धांजलि, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTragic Passing of Apna Dal Leader Harishankar Patel Due to Illness

अपना दल नेता के निधन पर शोक, दी गई श्रद्धांजलि

Pratapgarh-kunda News - बाबा बेलखरनाथ धाम के निवासी और अपना दल के नेता हरिशंकर पटेल (60) का बीमारी के कारण निधन हो गया। तेज बुखार के चलते उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर प्रयागराज के लिए रेफर...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 14 Sep 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
अपना दल नेता के निधन पर शोक, दी गई श्रद्धांजलि

रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । बाबा बेलखरनाथ धाम के नौहर हुसैनपुर निवासी अपना दल के नेता हरिशंकर पटेल (60) का बीमारी के कारण निधन हो गया। दिमाग में तेज बुखार चढ़ने पर उन्हें जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। किंतु हालत बिगड़ने पर उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से प्रयागराज जाते समय शास्त्री पुल पहुंचने पर रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया। नौहर हुसैनपुर में अपना दल की एक शोकसभा हुई ,जिसमें शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में डॉ. जंग बहादुर पटेल, गंगा प्रसाद पांडेय, पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह, बीडीसी सदस्य प्रमोद सिंह, राजेश शर्मा, पुनीत सिंह, विजय प्रताप सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह, सत्यकेश सिंह, पवन सिंह, वीके पटेल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।