Pratapgarh Kunda News: व्यापारी के बेटे का निधन, शोक
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर के निवासी राजेश जायसवाल के 32 वर्षीय बेटे अरविंद जायसवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी रविवार को मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिजनों और व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार राजघाट शमशान घाट पर किया गया।

Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के सभागंज चौराहा निवासी राजेश जायसवाल के 32 वर्षीय बेटे अरविंद जायसवाल की एक सप्ताह पहले अचानक तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उसे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उसकी सांस थम गई। अरविंद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। व्यापारियों में शोक फैल गया। अरविंद के शव का अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर में राजघाट शमशान घाट पर किया गया। पुष्पांजलि अर्पित करने व्यापारी, नगर वासी गंगा घाट पर पहुंचे।


