जामताली पुल से सई नदी में कूदकर युवती ने दी जान
Pratapgarh-kunda News - जामताली पुल पर एक युवती ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर के पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवती की पहचान 18 वर्षीय अंतिमा के रूप में हुई है।
जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी रानीगंज मार्ग स्थित जामताली पुल पर रविवार सुबह देर तक टहलने के बाद एक युवती नदी में कूद गई। करीब ही मंदिर पर मौजूद लोगों ने नदी से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देर तक घटना स्थल को लेकर चली पंचायत के बाद दिलीपपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव निवासी राजकुमार पाल की पांच बेटियों और एक बेटे में सबसे छोटी 18 वर्षीय अंतिमा रविवार सुबह करीब सात बजे घर से निकली। वह तीन किलोमीटर दूर पट्टी रानीगंज मार्ग स्थित सई नदी के जामताली पुल पर पहुंच गई।
कुछ देर तक पुल पर टहलने के बाद वह नदी में कूद गई। करीब ही स्थित कमलेश्वरनाथ धाम पर मौजूद लोग उसे नदी में कूदते देख पानी में उतर पड़े। लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में उसकी पहचान हुई तो परिजन भी पहुंच गए। तब तक रानीगंज और पट्टी कोतवाली पुलिस पहुंची लेकिन वह घटना स्थल को लेकर पंचायत करने लगी। इस दौरान पुल पर लोगों की भीड़ लगी रही। परिजन युवती को मनोरोगी बताते हुए उसका शव लेकर घर चले गए। करीब घंटे भर पंचायत के बाद घटना स्थल दिलीपपुर थाना क्षेत्र में पाया गया। इसके बाद दिलीपपुर में पुलिस ने घर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




