फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Feb 09, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - रानीगंज के देल्हूपुर में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। पति शहर ले जाने के लिए मना कर रहा था, जिससे वह नाराज होकर कमरे में चली गई। जब परिजन उसे देखने गए, तो शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के देल्हूपुर निवासी धर्मेंद्र यादव बाहर रहता है। उसकी 35 वर्षीय पत्नी रीता गांव में परिवार के साथ रहती थी। उसका पति इस बीच घर आया था। रविवार को रीता पति के साथ शहर जाने की जिद पर अड़ी थी। पति साथ ले जाने के लिए मना कर रहा था। रीता नाराज होकर कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे देखने कमरे में गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कमरे में देखा तो रीता साड़ी के फंदे लटक रही थी। इस पर परिजन चीखने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।