लुकाछुपी के खेल में बेड के अंदर दबकर बच्ची की मौत
Pratapgarh-kunda News - रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज जयरामपुर में दो वर्षीय मासूम बच्ची की लुकाछिपी खेल के दौरान बेड के नीचे दबकर मौत हो गई

दुखद घर में न दिखने पर परिवार के लोग खोज रहे थे बाहरबेड के अंदर मृत पड़ी मिली बच्ची तो मचा कोहरामप्रतापगढ़, संवाददाता।रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज जयरामपुर में दो वर्षीय मासूम बच्ची अचानक नजरों से ओझल हुई तो परिवार के लोग उसे बाहर तलाश करने लगे। खोजबीन के दौरान वह बेड के अंदर मृत मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।जयरामपुर गांव निवासी शाकिर राइन की दो वर्षीय बेटी रविवार दोपहर घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे लुका-छुपी खेलते हुए इधर-उधर भाग रहे थे। इसी दौरान अचानक मासूम बच्ची कहीं नजर नहीं आई। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह घर के किसी कोने में खेल रही होगी लेकिन कुछ समय बाद जब वह नहीं दिखी तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।
परिजनों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू कर दी। घर के हर कमरे, छत, आंगन और आसपास खोजबीन की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। घंटों तलाश के बाद जब परिवार के लोग हार गए तो एक बार फिर घर के अंदर बारीकी से तलाश शुरू की गई। इसी दौरान परिजनों की नजर कमरे में रखे बेड के बॉक्स पर पड़ी। उसे खोलकर देखा गया तो सबके होश उड़ गए। मासूम बच्ची बेड के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। बेड के बॉक्स के ऊपर भारी गद्दा और अन्य बिस्तर रखे हुए थे जिससे अंदर हवा का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची लुका-छुपी खेलते समय उसी बॉक्स में छुप गई होगी और ऊपर से गद्दा रखे होने के कारण उसे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। इससे वह बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से रानीगंज ट्रामा सेंटर ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


