युवक की मौत में अज्ञात वाहन चालक पर केस
Apr 07, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के सेमरा अठेहा गांव के चांद मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका भाई पीर मोहम्मद 31 मार्च को प्रयागराज जा रहा था। हाईवे पर लघुशंका के दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कुंडा। उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा अठेहा गांव निवासी चांद मोहम्मद ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह और उसका 30 वर्षीय छोटा भाई पीर मोहम्मद 31 मार्च को प्रयागराज जा रहे थे। हथिगवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर जहानाबाद गांव के सामने बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पीर मोहम्मद को कुचलते हुए भाग निकला। जिससे उसकी मृत्यु हो गई, बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक के भाई चांद मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


