Pratapgarh Kunda News: पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: कुंडा के अलुवामई गांव में वाटर पार्क के पानी भरे गड्ढे में एक नौ वर्षीय बालिका डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार इस दुखद घटना से सदमे में है। राजा भैया के निर्देश पर पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। कई स्थानीय नेताओं ने भी घटना पर दु:ख व्यक्त किया।

Pratapgarh Kunda News: पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। वाटर पार्क के पानी भरे गड्ढे में बालिका के डूबने से मौत होने से पूरा परिवार सदमे में था। राजा भैया के निर्देश पर प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव पीड़ित के घर पहुंचे। पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक दिया। कुंडा के ग्राम पंचायत अलुवामई गांव निवासी सुशील केसरवानी की नौ वर्षीय मासूम बेटी को कुछ दिन पहले गांव में बने वाटर पार्क के पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। उसी मामले को लेकर जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की मदद देने का निर्णय लिया।

राजा भैया के निर्देश पर प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव समर्थकों संग पीड़ित के घर पहुंचे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, राजा भैया यूथब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव पटेल, प्रधान प्रदीप सरोज, इंटौरा प्रधान गौरव त्रिपाठी, दुलुवामई प्रधान रमेशसरोज, मवई प्रधान रवि निर्मल, विजय पांडेय, शिव शंकर आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।