Pratapgarh Kunda News: साथियों संग तालाब में नहा रहे युवक की डूबने से मौत
Pratapgarh Kunda News: गांव के तालाब में नहा रहे युवक करन गौतम की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार को हुई, जब करन अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां के पास पानी निकलने पर उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी मृत घोषित किया गया।

Pratapgarh Kunda News: दो साथियों के साथ गांव के तालाब में नहा रहे युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर हुई घटना की जानकारी होने पर परिजन बिलख पड़े। कंधई थाना क्षेत्र के फेनहा गांव निवासी वीरेंद्र गौतम उर्फ बाबा का 19 वर्षीय बेटा करन गौतम शुक्रवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ गांव स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में जाने से करन डूबने लगा। यह देखकर साथ मौजूद दोस्तों ने उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मुंह से निकला पानी, फिर ले आए हास्पिटल
तालाब में डूबने के बाद करन गौतम को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया तो परिजन उसे सदर मोड़ स्थित नर्सिंग होम ले गए। वहां भी मृत घोषित करने के बाद शव घर ले गए। मां शव देखते ही रोने लगी तभी उसके मुंह से पानी निकला तो लोगों ने कहा कि पल्स चल रही है। उसे दोबारा निजी अस्पताल ले आए। फिर से मृत घोषित करने के बाद शव घर ले गए। एसओ आदित्य सिंह ने बताया कि युवक के तालाब में डूबने से मौत की सूचना मिली है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।


