Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTragic Death of Principal Rajesh Mishra in Kunda Heart Attack at School
प्रधानाध्यापक की हार्ट अटैक से मौत
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के खिदिरपुर गांव के प्रधानाध्यापक राजेश मिश्र की मंगलवार को विद्यालय में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह लुरू प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे और प्रयागराज के शांतिपुरम में रहते थे। उन्हें...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 2 July 2025 05:07 PM

कुंडा। हथिगंवा थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश मिश्र बाबागंज ब्लॉक के लुरू प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। उनका एक मकान प्रयागराज के शांतिपुरम में है। वहीं से वह प्रतिदिन विद्यालय आते जाते थे। मंगलवार को वह विद्यालय पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे उनके सीने मे दर्द हुआ और वह गश खाकर गिर पड़े। शिक्षक साथी उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज में अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की मौत की खबर सुनकर साथियों में शोक की लहर दौड़ गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




