Pratapgarh Kunda News: जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: आसपुर देवसरा क्षेत्र के अतरौरा निवासी 12वीं की छात्रा अंजली की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। अंजली सुबह खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने गई थी। वहां उसे काट लिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई।

Pratapgarh Kunda News: सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा क्षेत्र के अतरौरा निवासी अंजली पुत्री राम प्रकाश वर्मा की गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। अंजली सुबह खाना बनाने के लिए घर के पीछे लकड़ी लेने गई थी। जहां किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। आनन फानन में लोग उसे पट्टी सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टर ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां दोपहर उसकी मौत हो गई। अंजली रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में 12वीं की छात्रा थी।


