Pratapgarh Kunda News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: कुंडा के महेवा मोहनपुर गांव में 26 वर्षीय सरिता विश्वकर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। परिवार ने उन्हें पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बाद में CHC में लाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बिना पुलिस को खबर दिए शव को घर ले जाया।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के महेवा मोहनपुर गांव निवासी अभय विश्वकर्मा की 26 वर्षीय पत्नी सरिता विश्वकर्मा की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सरिता को लेकर सीएचसी आए राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर पहले शेखपुर आशिक स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराकर घर ले गए। शाम को फिर अचानक तबीयत बिगड़ी तो सीएचसी लाए। बगैर पुलिस को खबर दिए परिजन शव लेकर घर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।