बीमार युवती ने अस्पताल में दम तोड़ा
Pratapgarh-kunda News - रामपुर बावली की 22 वर्षीय कली विश्वकर्मा कई दिनों से बीमार थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल ने इसे जहरीला पदार्थ बताया, जबकि परिजनों ने बीमारी से मौत का आरोप लगाया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
रामपुर बावली। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहा निवासी 22 वर्षीय कली विश्वकर्मा पुत्री शिवराम विश्वकर्मा कई दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर में हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजनों ने बिना शव का पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत में अस्पताल की ओर से जहरीला पदार्थ बताया जा रहा है। जबकि परिजनों ने बीमारी से मौत की बात बताई है। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


