अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, युवक की मौत
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरे को रेफर किया गया। मृत युवक की पत्नी और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुंडा, संवाददाता। साथी संग बाइक से जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर अचानक हाईवे पर पलट गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी भेजा। सीएचसी में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि साथी को रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के भिटाऊ आरिफ गांव निवासी ननकू का 25 वर्षीय बेटा शेबू उर्फ मो. आफाक अपने साथी मो. इस्लाम के बेटे मो. शमीम निवासी चकउद्द्दीन पूरे माली मऊआइमा प्रयागराज के साथ बाइक से रविवार शाम कहीं जा रहा था।
जैसे ही वह लोग कुंडा कोतवाली के शेखपुर हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर पहुंचे। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पलटने से दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। सीएचसी में डॉक्टरों ने सेबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी मो. शमीम को रेफर कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी शहनाज और एक वर्षीय बेटे समेत पूरे परिवार का रो रो कर हाल बेहाल है। सीएचसी पहुंचे दरोगा गोविन्द सिंह चौहान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


