बाइक से गिरकर राजमिस्त्री, ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध की मौत
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में हुए अलग-अलग हादसों में बिहार के रहने वाले एक राजमिस्त्री बेचन साहनी और चौकीदार के पिता भगवती प्रसाद सरोज की मौत हो गई। बेचन साहनी अपने साथी के साथ बाइक से लौटते समय गिरकर घायल हो गए थे, जबकि भगवती प्रसाद ई-रिक्शा पलटने से घायल हुए थे। दोनों का इलाज के दौरान निधन हो गया।
प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली और महेशगंज इलाके में हुए अलग-अलग हादसों में बिहार के रहने वाले एक राजमिस्त्री और चौकीदार के पिता की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिहार के मुजफ्फरपुर पकरी रामपुर हरि निवासी 32 वर्षीय बेचन साहनी शहर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह शुक्रवार को साथी मजदूर गणेश साहनी के साथ बाइक से काम करने मानधाता इलाके में गया था। देर शाम लौटते समय देहात कोतवाली के टेउंगा के पास बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां इलाज के दौरान राजमिस्त्री बेचन राम की मौत हो गई।
गणेश साहनी का इलाज चल रहा है। महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर राजापुर निवासी राजकुमार थाने में चौकीदार है। उसके 65 वर्षीय पिता भगवती प्रसाद सरोज शुक्रवार को ई-रिक्शा से डीह बलाई गए थे। वहां से लौटते समय ई-रिक्शा के सामने निराश्रित मवेशी आ गया। इससे ई-रिक्शा पलट गया। बेचन राम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कुंडा ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


