डंपर से कुचलकर युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर
Pratapgarh-kunda News - चचेरे भाई के साथ निमंत्रण से लौटते समय एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 18 वर्षीय आशीष कुमार कोरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चचेरे भाई संग निमंत्रण से घर लौटते समय बेकाबू डंपर ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरे तो डंपर भागने के प्रयास में कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथ रहे चचेरे भाई की हालत गंभीर है उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज शव को पोस्टमार्टम को भेजा। युवक के मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी गांव निवासी मनोज कुमार कोरी का 18 वर्षीय बेटा आशीष कुमार कोरी गुरुवार शाम अपने चचेरे भाई 19 वर्षीय अभिषेक के साथ बाइक से हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने अपने मौसी के घर कल्याणपुर गांव गया था।

आधी रात बाइक से दोनों घर लौट रहे थे, जैसे ही वह लोग हीरागंज चौराहे पर पहुंचे, डेरवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरे तो भागने के चक्कर में डंपर ने आशीष को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई अभिषेक गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। मृतक का पिता मनोज कुमार कोरी लालगंज में टायर की दुकान चलाता है। युवक के मौत की खबर मिलते ही उसकी मां सुशीला देवी पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ राधेश्याम ने कहा कि डंपर से कुचलकर युवक की मौत में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




