सांड़ से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित, शादी से लौट रहे युवक की मौत

Feb 13, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - रिश्तेदार की शादी समारोह से लौटते समय विजय मौर्य की बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकरा गया। घटना में उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सांड़ से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित, शादी से लौट रहे युवक की मौत

रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। रिश्तेदार के यहां शादी समारोह से वापस लौट रहे युवक की बाइक सांड़ बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकराकर उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे दुर्बन देवलहा निवासी श्रीराम मौर्य दिलीपपुर में बीज की दुकान चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा 26 वर्षीय विजय मौर्य गुरुवार को कंधई थाना क्षेत्र के बरहा गांव में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब एक बजे वह बाइक से घर लौट रहा था।

पट्टी-चिलबिला मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के रखहा चौराहे से पूर्व सड़क पर आया सांड बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर गिरकर किनारे लगे लोहे के एंगल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजवाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। विजय के पिता श्रीराम मौर्य रोते बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ताला चौकी इंचार्ज रज्जन राव ने बताया कि सामने मवेशी आने से उसकी बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।