बेटी की मौत पर डंपर चालक के खिलाफ केस

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - हीरागंज के उमरापट्टी गांव में एक दुखद घटना में जितेंद्र प्रताप उर्फ बबलू सिंह की 22 वर्षीय बेटी भावना सिंह की तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना 6 अप्रैल को हुई जब वे महेशगंज बाजार जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बेटी की मौत पर डंपर चालक के खिलाफ केस

हीरागंज। बाघराय थाना क्षेत्र के उमरापट्टी गांव निवासी जितेंद्र प्रताप उर्फ बबलू सिंह ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। छह अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी 22 वर्षीय बेटी भावना सिंह के साथ महेशगंज बाजार जा रहा था। वह गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर लघुशंका करने लगा। तभी तेज रफ्तार बेकाबू डंपर चालक ने दूर खड़ी उसकी बेटी भावना सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित जितेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।