डंपर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत
Pratapgarh-kunda News - हीरागंज बाजार से बाइक से घर लौटते समय, दो सगे भाइयों को बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। छोटे भाई अनूप की इलाज के दौरान प्रयागराज ले जाते समय मौत हो गई, जबकि बड़े भाई अनुराग का इलाज जारी है। परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस डंपर को पहचानने की कोशिश कर रही है।
बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। हीरागंज बाजार से बाइक से रात को घर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दिया। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान नाबालिग छोटे भाई की प्रयागराज ले जाते समय मौत हो गई। बड़े भाई का इलाज चल रहा है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सोहाग भवदासपुर निवासी दिनेश कुमार का 32 वर्षीय बेटा अनुराग रविवार शाम अपने छोटे भाई 16 वर्षीय अनूप कुमार के साथ बाइक से हीरागंज बाजार गया था। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर तिराहे पर बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही परिजन पहुंचे और घायलों को सीएचसी ले गए। वहां से 16 वर्षीय अनूप कुमार मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। अनुराग का इलाज चल रहा है। अनूप की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ राधेबाबू ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को चिह्नित किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


