करंट की चपेट में आने से खलासी की मौत
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक ट्रक खलासी सचिन यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब वह ट्रक को बैक कर रहा था और ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गया। चालक अरुण कुमार रिश्तेदार के घर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुंडा, संवाददाता। ट्रक को बैक करने के दौरान ऊपर से गुजरा बिजली का तार छू जाने से खलासी करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय ड्राइवर ट्रक छोड़कर रिश्तेदार के घर चला गया था। रानीगंज थाना क्षेत्र के अमहटा गांव निवासी राम आसरे यादव का 20 वर्षीय बेटा सचिन यादव ट्रक पर खलासी का काम करता था। वह रविवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी ट्रक चालक अरुण कुमार के साथ कुंडा आया था। रविवार दोपहर बाद चालक अरुण कुमार ने कुंडा के ताजपुर सगरा गांव के पास ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
खलासी सचिन को ट्रक पर छोड़कर वह सगरा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर चला गया। बताते हैं चालक के जाने के बाद सचिन ट्रक को बैक कर रहा था। तभी ऊपर से गुजरा बिजली का तार कहीं से ट्रक में छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर मनोज पांडेय का कहना है कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


