सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
Pratapgarh-kunda News - बाघराय में 65 वर्षीय तुलसीराम अपनी पत्नी सुग्गन देवी के साथ बीमार पौत्री रजती का इलाज कराने गए थे। घर लौटते समय अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुग्गन देवी घायल हो गईं। इलाज के...
बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। बाघराय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय तुलसीराम सोमवार को अपनी पत्नी सुग्गन देवी के साथ पांच वर्षीय बीमार पौत्री रजती को लेकर इलाज कराने गए थे। देर शाम घर लौटते समय जैसे जेठवारा पूरनपुर मोड़ के पास अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुग्गनदेवी घायल हो गईं और तुलसीराम को हल्की चोटे आईं। पौत्री रजती बाल-बाल बच गई। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुग्गन देवी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। प्रयागराज में इलाज के दौरान सुग्गन देवी की सांस थम गईं। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




