Pratapgarh Kunda News: करंट की चपेट मे आने से मासूम की मौत
Pratapgarh Kunda News: करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम आरके की मौत हो गई। परिवार ने सीएचसी में डाक्टर से उसे मृत घोषित करने के बाद शव बिना पुलिस को खबर दिए घर ले गए। मृतक के मामा ने कोई कार्रवाई न कराने का लिखित में दिया। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।

Pratapgarh Kunda News: करंट की चपेट में आने से मासूम की सांसें थम गई। सीएचसी में डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित किया तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस को खबर दिए शव लेकर घर चले गए। उधर, पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है। कानपुर निवासी संजय सिंह परिवार के साथ कुंडा कोतवाली के करेंटी रोड महुवातर में परिवार संग रहकर किसी एजेन्सी में काम करते हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 10.30 बजे संजय सिंह का चार वर्षीय मासूम बेटा आरके घर में खेलते हुए लोहे के दरवाजे के पास पहुंच गया। लोहे के दरवाजे में कहीं के करंट प्रवाहित हो रहा था।
बालक के दरवाजे के सम्पर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा देवेन्द्र सिंह ने डाक्टर को लिखकर दिया कि उसे कोई कार्रवाई नहीं करानी है। बगैर पुलिस को खबर दिए शव लेकर घर चले गए।


