करंट लगने से कुंए में गिरा किसान, मौत
रानीगंज कैथौला के बभनपुर ककरहिया गांव में एक किसान देवतादीन वर्मा शुक्रवार शाम ट्यूबवेल के कुंए में सबमर्सिबल पंप का तार जोड़ते समय करंट लगने से गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई।
रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनपुर ककरहिया गांव में ट्यूबवेल के कुंए में उतरा करंट लगने से किसान करंट लगने से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। उक्त गांव निवासी 55 वर्षीय देवतादीन उर्फ लल्लू वर्मा शुक्रवार शाम अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल के कुंए में लगी सबमर्सिबल पंप का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह कुंए में और गहराई में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और आनन-फानन में लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
किसान की मौत सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


