डंपर की टक्कर से घायल एक और छात्र ने दम तोड़ा

Jan 21, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - कोहंडौर में एक डंपर की टक्कर से परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों में से दो की मौत हो गई। प्रशांत उर्फ शनि की मौके पर और राजकमल की रात में अस्पताल में मौत हुई। दोनों छात्रों के शव घर पहुंचे तो परिवार में मातम छा गया।

डंपर की टक्कर से घायल एक और छात्र ने दम तोड़ा

कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानपुर से परीक्षा देकर लौटते समय मंगलवार शाम डंपर की टक्कर से घायल एक और छात्र ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो छात्रों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। कोहंडौर थाना क्षेत्र के शिवपुर खुर्द गांव निवासी संतोष कुमार बौद्ध का 22 वर्षीय बेटा प्रशांत उर्फ शनि मंगलवार को गांव के दो अन्य दोस्त 21 वर्षीय शशांक और 23 वर्षीय राजकमल के साथ स्नातक की परीक्षा देकर सुल्तानपुर से एक बाइक से घर लौट रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सुल्तानपुर के पकड़ी गांव के निकट सामने से डंपर ने टक्कर मार दी थी।

इससे प्रशांत उर्फ शनि की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि शशांक और राजकमल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को प्रयागराज ले जाया गया था। वहां रात में राजकमल की मौत हो गई तो परिजन शव लेकर लौट आए। राजकमल के शव का पोस्टमार्टम प्रतापगढ़ और प्रशांत उर्फ शनि के शव का सुल्तानपुर में हुआ। बुधवार शाम दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजनों में चीत्कार मच गया। हालांकि, बाहर रहने वाले पिता और भाई के इंतजार में दोनों का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।