निमंत्रण कार्ड देकर लौट रहे होमगार्ड के बेटे की बाइक की टक्कर से मौत
पृथ्वीगंज में एक होमगार्ड के बेटे की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। रमेश कुमार शर्मा अपनी ससुराल से दादी की तेहरवीं का निमंत्रण कार्ड देकर लौट रहा था। तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
पृथ्वीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दादी की तेहरवीं का निमंत्रण कार्ड देकर ससुराल से लौट रहे होमगार्ड के बेटे की मंगलवार दोपहर बाइक की टक्कर से मौत हो गई। उसके साथ मौजूद साली और एक बच्चा घायल हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के बकुलाही सिपाह महेरी निवासी अवध नारायण शर्मा होमगार्ड हैं। उनकी मां की मौत के बाद शुक्रवार को तेरहवीं होनी है। उनका 32 वर्षीय बेटा रमेश कुमार शर्मा मंगलवार को तेरहवीं का कार्ड देने अपनी ससुराल गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे रमेश अपनी साली और एक अन्य बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रानीगंज थाना क्षेत्र के उगईपुर बाजार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक टक्कर हो गई।
हादसे में रमेश के सिर और पैर में गंभीर चोट आईं। बाइक पर बैठी साली और बच्चे को मामूली चोटें आई। दूसरा बाइक सवार भी हादसे में घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन रमेश को मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


