पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी

Mar 01, 2026 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - डंड़वा गांव में मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में आया था युवक हादसे में साथी घायल, मेडिकल

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी

जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के डंड़वा गांव में मामा के घर आयोजित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पट्टी से आए युवक की बाजार में पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। साथ मौजूद युवक घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह का 20 वर्षीय बेटा आर्यन सिंह शनिवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली डंड़वा में अपने मामा गुलाब सिंह मामा के घर आया था। वहां से डंड़वा निवासी शिवम सिंह के साथ बाइक से जामताली बाजार गया था। जामताली पंडितान गांव के गेट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्यन को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जामताली डंड़वा और सदहा गांव में कोहराम मच गया। आर्यन दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।