हादसे में महिला की मौत, अज्ञात बस चालक पर केस
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर गांव में एक तेज रफ्तार बस ने ईश्वर दीन सरोज और उनकी पत्नी रजहिन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रजहिन की मौत हो गई और ईश्वर दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के भग्गू का पुरवा झींगुर गांव निवासी ईश्वर दीन सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे वह अपनी 60 वर्षीय पत्नी रजहिन को साइकिल पर बैठाकर दवाई करा घर लौट रहा था। झींगुर तिराहे पर तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह पत्नी समेत सड़क पर गिरा और गंभीर घायल हो गया। उसकी पत्नी की मौत हो गई। पीड़ित ईश्वरदीन सरोज की तहरीर पर पुलिस ने बस नम्बर से अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें:साइकिल सवार वृद्धा को बस ने कुचला, पति घायल
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


