Pratapgarh Kunda News: खेलते समय जेनरेटर बालक पर गिरा, दबकर मौत
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर के मदुरा रानीगंज गांव में खेलते समय 11 वर्षीय अशोक कुमार सोनी जेनरेटर के नीचे दब गया। जेनरेटर उचित सहारे के बिना खड़ा था, जो अचानक गिर पड़ा। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अशोक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज गांव में सोमवार को खेलते समय जेनरेटर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी हीरालाल सोनी का 11 वर्षीय बेटा अशोक कुमार सोनी देर शाम गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। पास में एक जेनरेटर खड़ा था। उसे उचित तरीके से सहारा नहीं दिया गया था। अचानक जेनरेटर गिरने लगा और अशोक उसके नीचे दब गया। लोग उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही शव लेकर घर चले आए। अशोक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।


