हाईवे की आधी सड़क पर ई-रिक्शा, ऑटो का कब्जा
Pratapgarh-kunda News - नगर पंचायतों में हाईवे की आधी सड़क पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का कब्जा है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को दिक्कत हो रही है। सरकारी बसें जगह न मिलने के कारण नहीं रुक रही हैं। पुलिस ने इन वाहनों को चौराहे से हटाने का निर्देश दिया है और कार्रवाई की योजना बनाई है।

नगर पंचायतों में हाईवे की आधी सड़क पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का कब्जा रहता है। जिससे राहगीरों को दिक्कत होती है। जगह के अभाव में सरकारी बसों के नहीं रुकने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत मानिकपुर के अलीगंज, सभागंज चौराहे पर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर आधी सड़क तक ई-रिक्शा, ऑटो चालकों का कब्जा रहता है। जिससे बाइक सवार, पैदल राहीगरों को आने जाने में काफी दिक्कतें होती है। प्रयागराज और लखनऊ की ओर से आने जाने वाली परिवहन निगम की बसें चौराहे पर जगह नहीं मिलने पर बगैर रुके ही चली जाती है।
जिससे रोडवेज के इंतजार में खड़े यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। यही हाल कुंडा नगर पंचायत के भगवन तिराहा, मेन चौराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, तहसील तिराहा, अस्पताल तिराहा, करेंटी रोड तिराहा, बेती रोड तिराहा, तिलौरी मोड़ तिराहे का हाल रहता है। ई-रिक्शा और ऑटो चालक मनमानी तरीके से कहीं भी अपने वाहन रोककर खड़े हो जाते हैं जिससे कभी कभी जाम भी लग जाता है। जिससे राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चो को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।ई-रिक्शा और ऑटो चालक को चौराहे से हट कर वाहन खड़े करने का निर्देश पहले ही दिया गया है, फिर भी नहीं मानते। पुलिस टीम लगा अभियान चलाकर इनकी मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अमरनाथ गुप्ता, सीओ कुंडा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


