मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक टूटा, दो मजदूर घायल
देल्हूपुर में अवैध खनन करने वाले दो मजदूर ट्रैक्टर से मिट्टी गिराते समय हाइड्रोलिक टूटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अन्य मजदूर मौके से भाग गए। घायलों को मऊआइमा ले जाया गया।
देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध रूप से खनन करने वाले दो मजदूर ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने के दौरान अचानक हाइड्रोलिक टूटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मिट्टी खनने करने वाले भाग निकले। घायलों को मऊआइमा ले जाया गया है। देल्हूपुर निवासी दीपक और मोटू बुधवार अपराह्न खेत से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर से तवंकलपुर गौरियान बस्ती में गिरा रहे रहे थे। मिट्टी गिराने के बाद ट्राली का हाइड्रोलिक खराब हो गया। दोनों हाइड्रोलिक बांस से गिराने लगे तो वह अचानक टूट गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को मऊआइमा ले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


