ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाबरसात से गिरे खपरैल मकान, गृहस्थी नष्ट

बरसात से गिरे खपरैल मकान, गृहस्थी नष्ट

कंधई थाना क्षेत्र के इटहरा निवासी जगनारायण वर्मा के खपरैल मकान की दीवार शनिवार सुबह सीलन के कारण ढह गई। आसपुर देवसरा के बीवीपुर निवासी सुखदेव यादव का खपरैल मकान भी सीलन से गिर...

बरसात से गिरे खपरैल मकान, गृहस्थी नष्ट
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 26 Sep 2020 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कंधई थाना क्षेत्र के इटहरा निवासी जगनारायण वर्मा के खपरैल मकान की दीवार शनिवार सुबह सीलन के कारण ढह गई। आसपुर देवसरा के बीवीपुर निवासी सुखदेव यादव का खपरैल मकान भी सीलन से गिर गया। दोनों परिवारों की गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद व आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

आसपुर देवसरा के रामपुर बवरिहा निवासी सियाराम पांडेय ने बताया कि पड़ोसी के खंडहर की दीवार शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसके मकान पर गिर गई। इससे मकान की दीवार धराशायी हो गई। आरोप है कि सियाराम दो वर्ष से पड़ोसी को खंडहर की दीवार गिराने के लिए कह रहा था। हर बार वह गालीगलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाता। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें